नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आतिशी के शपथ ग्रहण को लेकर तारीख लगभग तय होती नजर आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भेजे पत्र में मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर 2024 प्रस्तावित की है। सूत्रों के अनुसार, निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मुर्मू को भेज दिया है।
जल्द फाइनल होगी डेट
सूत्रों के अनुसार, आप विधायक दल ने भावी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के
लिए कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की है। केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सलाहकार और मंत्री रही आतिशी
पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी है। आतिशी इस समय वित्त, महिला, बाल विकास, शिक्षा, बिजली, कला-संस्कृति, पर्यटन तथा लोक निर्माण सहित 14 विभागों का काम देख रही हैं। उन्होंने ही केजरीवाल के जेल जाने के दौरान राज्य की कमान संभाल रखी है। अंतत: 17 सितम्बर शाम को अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना को अपना त्यागपत्र सौंप दे दिया है।
Leave a Reply